Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। सुरेश भारद्वाज से शिक्षा विभाग लेकर शहरी विकास दिया है। गोबिंद ठाकुर से वन व परिवहन लेकर शिक्षा सौंपा है। डॉ. सैजल से सामाजिक न्याय व अधिकारिता लेकर स्वास्थ्य सौंपा है और सरवीन चौधरी से शहरी विकास लेकर डॉ. सैजल वाला विभाग दिया है। सीएम ने अपने पास से भी विभाग मंत्रियों को दिए हैं। सरकार ने देररात इस संबंध में आदेश जारी किए। 

मुख्यमंत्री के पास अब वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक, लोकनिर्माण, आबकारी व कराधान, पर्यटन और वे अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को अलाट नहीं हुए हैं। वहीं, महेंद्र सिंह ठाकुर के पास जलशक्ति, राजस्व, बागवानी और सैनिक कल्याण विभाग ही रहेगा। सुरेश भारद्वाज अब शहरी विकास, टीसीपी, विधि, सहकारिता और संसदीय कार्य देखेंगे। सरवीन चौधरी अब सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री होंगी। डॉ. राम लाल मारंकडा के पास तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विभाग और आईटी विभाग रहेगा। जबकि वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य के साथ-साथ कृषि का भी जिम्मा संभालेंगे। बिक्रम ठाकुर उद्योग और श्रम व रोजगार के साथ परिवहन विभाग भी देखेंगे। गोबिंद ठाकुर को अब शिक्षा विभाग और भाषा व संस्कृित विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, डॉ. राजीव सैजल अब स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग संभालेंगे। सुखराम चौधरी ऊर्जा मंत्री होंगे। राकेश पठानिया को वन और युवा सेवाएं व खेल विभाग का जिम्मा दिया गया है। राजेंद्र गर्ग खाद्य व आपूर्ति विभाग के अलावा प्रिटिंग व स्टेशनरी विभाग देखेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *