Spread the love
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना परिधि गृह में जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विनोद कोहली की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रखा।
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार किया जायेगा। परिधि गृह ऊना में उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी, जिसके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *