शिमला। प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को यहां दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलनरत महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाल कर आरोपी बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की। उन्होंने जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे महिला कुश्ती खिलाड़ियों की आवाज न सुनने के लिये केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली बेटियों की आवाज नहीं सुनी जा रही है जबकि उनके आरोप बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी है और उस पर किसी भी कार्रवाई से बच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का थोथला नारा देश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन बेटियों के साथ हुए अन्याय की आवाज को बुलंद करेगी।

इस कैंडल मार्च में जैनब चंदेल के अतिरिक्त शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद सिमी नंदा, उर्मिला, मोनिका, सुषमा कुठियाला, विशाखा मोदी, ममता चंदेल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव ऊषा मेहता, महिला कांग्रेस पधाधिकारी कविता कंवर, निर्मला वर्मा, प्रियंका तंवर, मीरा, रीता भरद्वाज, सरोज शर्मा, कुसुम लता, कौशल्या, मोनिका भारद्वाज, शोभा, डिंपल शर्मा, मीना कुमारी, मीना शर्मा, चंपा देवी, जिला अध्यक्ष विनीता वर्मा, बृंदा सिंह, राजेश्वरी, सत्या वर्मा, कुसुम वर्मा, रिंकू वर्मा, हीरा दासी, शशि ठाकुर, पुष्पा शोभटा, ऊमा वर्मा, नेहा, कुसुम, इंदु, सुदेश, नीलम र्वमा, लता ठाकुर, टीना पांडे, श्यामा, नीतू ठाकुर, कुशमा, कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, कृष्णा जरियाल, उमा मुदलियार, चंपा खन्ना और प्रभा समेत महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।