Spread the love
शिमला। ठियोग से कांग्रेस विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार से सेब बागवानों‌ से‌ किया‌ गया अपना चुनावी वायदे पूरा कर विदेशों से पहुंच रहे सेब पर सौ फीसदी आयात शुल्क लगाए। उन्होंने कहा कि विदेशी सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाए‌ जाने से अब हिमाचल के बाजारों में भी तुर्की और इटली को सेब पहुंचाना शुरू हो गया है। उमका कहना है कि यदि ऐसा ही सिलसिला चलता रहा तो प्रदेश के बागवानों को भारी नुकसान होगा और सेब के सही दाम उन्हें नहीं मिलेंगे।
कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि केेंद्र सरकार के संज्ञान में ये मामला कई दफा लाया जा चुका है, लेकिन बागवानों के हितों को लेकर मोदी सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानों से सेब अब प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। लंबे समय से बागवान ये मांग रहे थे और कांग्रेस सरकार ने यह कदम उठाकर बागवानों को राहत दी है।
राठौर ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी ये मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों से जुड़ी कई अन्य मांगें भी हैं, जिसे सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा किया‌ जाएगा। उन्होंने कहा कि बैमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि राजस्व मंत्री ने नुकसान के आंकलन के लिए जो कमेटी गठित की है, वह जल्द अपनी रिपोर्ट देगी और नुकसान की भरपाई होगी।
पीड़ित परिवार को प्रदान करें आर्थिक सहायता
राठौर ने कहा कि ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के नंगलकलां गांव के रहने वाले विपिन कुमार की पाकिस्तान की जेल में मौत होने का मामला चौंकाने वाला है। वह अमृतसर में पल्लेदार का काम करता था और 10 साल से लापता चल रहा था। इसी बीच, अब एकाएक उसकी पाकिस्तान की जेल में मौत होने और शव भेजने की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार के आंसू थमने के नाम नहीं नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक देने का आग्राह किया।
जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा
शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी हुई जीत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत को जो सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार देख रहे थे तो प्रदेश में चार निगम के चुनाव हुए, जिसमें दो कांग्रेस और दो पर भाजपा विजय रही। इसके बाद चार उपचुनाव हुए, जिसमें केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस की एतिहासिक जीत हुई। फिर विधानसभा और अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग भाजपा के शासन और प्रशासन से तंग थे। ऐसे में परिर्वतन हुआ है।
हार के बाद आरोप, भाजपा की पंरपरा
राठौर ने कहा कि चुनाव में हार के बाद हेराफेरी होने के आरोप लगाना भाजपा की पंरपरा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए हैं और भाजपा को जनमत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती है। सरकार और संगठन को पूरे तालमेल से काम करना चाहिए। जनता से जो वायदे किए है, उन पर अमल करना चाहिए। जीत एक व्यक्ति की नहीं, सामूहिक होती है।
कर्नाटक-मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में आएंगे परिणाम
राठौर ने कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि कर्नाटका में जो परिस्थितियां बनी है, उससे लगता है कि कांगेेस के पक्ष में परिणाम आएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *