Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। बुधवार काे भी राज्य में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले आए। शिमला में मुख्यमंत्री कार्यालय में एक और कर्मचारी काेराेना पाॅजिटेव पाया गया है। सचिवालय में यह तीसरा केस पाजिटिव आया है, जिसमें कर्मचारी और अधिकारी काेराेना पाॅजिटेव पाए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक मामले सोलन से 26 आए हैं। वहीं, कांगड़ा से 13, कुल्लू से 9, शिमला में 8, मंडी में 7, सिरमौर में 5, किन्नाैर में तीन और हमीरपुर में दाे मामले पाजिटिव आए हैं। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2403 हाे गए है। इसमें 1042 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1332 मरीज ठीक हाे गए हैं। शिमला जिले में 8 नए मामले आए हैं। इनमें से राज्य सचिवालय में एक केस आया है। वहीं रोहड़ू में पांच मजदूर पाजिटिव पाए गए हैं। राजधानी में टुटू में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिला सोलन में बुधवार रात 25 नए मामले सामने आए। जिसमें 22 मामले बीबीएन में आए हैं। जिला मंडी में बुधवार को फिर कोरोना संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। इनमें मंडी सदर के दो, जोगेंद्रनगर के दो और सरकाघाट, गोहर और बल्ह क्षेत्रों से एक एक पाजिटिव निकला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *