Spread the love
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दावा किया है कि कांग्रेस नगर निगम शिमला पर काबिज होकर लगातार तीसरा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले उप चुनाव में और फिर विधानसभा के आम चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा और अब नगर निगम शिमला से जनता बीजेपी को बाहर कर सुखविंदर सरकार के कार्यों पर मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद फिर से कांग्रेस का नगर निगम होगा। वे सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और अन्य नेता भी मौजूद थे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने पांच माह के कार्यकाल में हर वर्ग को राहत दी है। सरकार ने ओल्ड पेंशन की गारंटी को लागू कर दिया है जिससे 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार सरकार पर पड़ेगा। इसके अलावा पूर्व सरकार के समय की लंबित डीए की किश्त जारी की गई है, इससे कर्मचारियों को करीब 650 करोड़ का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5000 अनुबंध कर्मचारियों और 900 दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलर किया है। इसके अलावा 2500 पार्टटाइम वर्करों को अनुबंध पर लाया गया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब को वजन के हिसाब से बेचने की व्यवस्था कर बागवानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने 8 सीए स्टोर खोलने के लिए बजट में प्रावधान किया है।‌ उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने एक भी कोल्ड स्टोर नहीं खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश के हितों के खिलाफ काम कर रही है‌। हाल ही में अनुराग ठाकुर ने बयान दिया कि एनपीएस कर्मचारियों के 9000 करोड़ केंद्र वापस नहीं देगी। यही नहीं, अनुराग ठाकुर ने वाटर सेस पर केंद्र की ओर से विरोध जताया, जबकि वाटर सेस हिमाचल में ही नही उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में सेस लगा है। सेब के एमआईएस के पैसों के भुगतान पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी ओर से 24 करोड़ की राशि जारी कर दी है, जबकि केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का 50 फीसदी पैसा नहीं दिया है. सरकार बाकी पैसे का भी बागवानों को भुगतान करेगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा बिखरी हुई है और गुटों‌‌में विभाजित है। इसके विपरीत कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में एकजुट है।
भाजपा धन-बल के आधार पर चुनाव जीतने का कर रही प्रयास – अनिरुद्ध सिंह
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा इन चुनावों में धन-बल का इस्तेमाल कर रही है और चुनाव जीतने के लिए कई तरह से हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत‌ दिन ही पूर्व मेयर की गाड़ी से पुलिस ने शराब पकड़ी है और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कर्मचारियों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बीजेपी दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि शहर के बाहरी हिस्सों में कोई भी काम इससे नहीं किया गया। शहर के भीतर भी केवल डंगे और लोहे लगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिमला में पार्किंग, पानी सहित सभी सुविधाएं लोगों को देगी। शिमला में जल्द के केबल कार की दिशा में काम शुरू हो जाएगा। शहर के हर वार्ड से टैक्सी सेवा शुरु की जाएगी और युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *