शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों के साथ शिमला नगर निगम चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें एकजुटता के साथ सभी वार्डो में पार्टी प्रत्यशियों के प्रचार प्रसार में जुटने को कहा।
प्रतिभा सिंह ने अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों से नगर निगम में चुनावों दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार की तीन माह की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रख कर उन्हें कांग्रेस को वोट देने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत से अपना महापौर व उप महापौर बनाने जा रही हैं।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस विधायक पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सुरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नगर निगम में विभाग के चुनाव कार्यों जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के सभी नेता अपने अपने वार्डो में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
बैठक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक, सेन राम नेगी, जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष वीर सिंह वीरू, जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र कौशल, जीतराम पवार, मोहन नेगी, चेतराम चौहान, पलक राम कश्यप, मनु भाटिया, विनोद भाटिया, दिग्विजय मल्होत्रा, यशपाल सिंह, तीखु राम, सेवक राम, शिवानी चौहान, रोहित, प्रदीप, वरुण भाटिया, पीएल आजाद, पूरन चंद व कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
