Spread the love

शिमला। कांग्रेस नेत्री मीना चौहान ‘मीनू’ ने भाजपा का दामन थामा है और मीना चौहान ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

मीना चौहान कांग्रेस की बड़ी नेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, जिस प्रकार से उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उससे कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। मीना चौहान शिमला से विधायक हरीश जनार्था की करीबी हैं‌ और इनका भाजपा में शामिल होना, कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

मीनू चौहान शिमला के भराड़ी वार्ड से नाता रखती हैं और पूर्व में नगर निगम चुनाव 2017 में मीना निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। इसमें वह बहुत ही कम वोटों से हारी थी।

अब नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने मीना चौहान को भराड़ी वार्ड से भाजपा के पार्षद की टिकट दी है। इससे भराड़ी वार्ड में और रोचक मुकाबले की संभावना है‌। वहां अभी तक वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी अच्छे मतों से जीतने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मीना चौहान को भाजपा की टिकट मिलने से मुकाबला बहुत कड़ा होने वाला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *