Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुखयालय राजीव शिमला में हिमाचल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरक़त की। उन्होंने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए सभी को एकजुट होकर अपना योगदान देना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर सेवादल की टुकड़ी, जिसमें बलदेव ठाकुर, नरेश, शकत राम कश्यप, रमेश कुमार, शिव राम कश्यप, अरुण, कृष्णा जरियाल थे, ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईयक, सैन राम नेगी, रमेश कांटा, अमृत पाल, सरिता चन्देल, वीर सिंह वीरू, विनोद भाटिया, दिनेश चौहान, प्रदीप चौहान, सोनू चौहान, गुलाब सिंह ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, भगत राम बुशेहरी, यशपाल सिंह, मनोज ठाकुर, योगिता सोहता, मुश्ताक मोहम्मद व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *