Spread the love

शिमला। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। इसकी घोषणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पोस्टर पर लिख कर की। इस मौके पर अध्यक्ष ने बच्चों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की और उन्हें शिमला विधानसभा में निमंत्रण दिया।
इस अभियान के तहत 68 बच्चों को एक दिन का बाल विधायक बनने का मौके मिलेगा। वह 12 जून को शिमला विधानसभा में आयोजित होने वाले “बाल सत्र” का हिस्सा बनेंगे। इसके तहत वह सरकार को आम जन की परेशानियों और सुझाव साझा कर सकेंगे। गौरतलब है की पोस्टर विमोचन के समय डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी मौजूद थी।
बता दें कि डिजिटल बाल मेला के तहत राजस्थान विधानसभा में “बाल सत्र” का आयोजन 2021 में किया गया था। इसमें 200 बच्चे, बाल विधायक बन विधानसभा में विधायकी प्रक्रिया का हिस्सा बने थे। इस सत्र में मुख्यमंत्री से स्पीकर तक सभी किरदार बच्चों ने ही निभाये थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *