Spread the love
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी महान विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जिसका देश की आज़ादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 2021 के उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष और कड़ी मेहनत से कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत संभव हो पाई है। वे बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई द्वारा खड़ापत्थर में आयोजित पार्टी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र के लोगों की निर्णायक भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर की जनता नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ रोजगार आधारित शिक्षा को लेकर गंभीर है और इसे लागू किया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को मॉडल राज्य बनाने के लिए नीतिगत फ़ैसले ले रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुना और शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में सभी जोन प्रभारी, जोन के पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, अग्रणी संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *