Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि शिमला नगर निगम पर कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के टिकट को आवेदन किया है उनका चयन गुण दोष के आधार पर जीत की क्षमता रखने वालों को पूरा अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम का चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिये कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व पदाधिकारियों को वार्ड वाइज जिमदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के लिए पार्टी ने पहले ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।
प्रतिभा सिंह ने की सीएम सुक्खू से मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस‌ दौरान दोनों नेताओं के बीच शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने दो घण्टे से अधिक समय तक संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी बातचीत की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *