Spread the love
शिमला। भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है और यह एक जनविरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का विरोध करती है।

शर्मा ने कहा कि जब विधान सभा चुनाव चल रहे थे तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी हिमाचल की जनता के समक्ष रखी थी, पर इस गारंटी की तो हवा निकल गई है और बदले में बिजली की दरों को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने डीजल की दरों में 3 रुपए की बढ़ोतरी की थी और अब बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डालने का कार्य किया है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री जगत नेगी बिजली की दरों में बढो़तरी पर कहते हैं कि सरकार कुछ नहीं कर सकती। यह रेगुलेटरी कमीशन का फैसला है, पर हम बता दें कि सरकार अपनी ग्रांट देकर जनता को इस बोझ से बचा सकती थी। भाजपा की सरकार के दौरान भी कई बार इस प्रकार की बढ़ोतरी का मामला सामने आया था, पर भाजपा की सरकार ने हमेशा रेगुलेटरी कमिशन को ग्रांट दी है। इससे जनता को राहत मिलती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी और इस जनविरोधी फैसले का कड़ा विरोध करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *