शिमला। लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला के सिराज क्षेत्र के ओगली पंचायत के जलोग में 20 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों के अंतर्गत किसी भी प्रकार की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी क्षेत्र में सड़क, पानी स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में लोगों को प्रदान करना है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने जहां प्रदेश के 1 लाख 36000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर लाभान्वित किया है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू द्वारा सुख आश्रय योजना से अनाथ बच्चों के पालन पोषण तथा उन पर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई का खर्चा भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को भी प्रदेश में चलाने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच से हमारे प्रदेश में दूध के मूल्य को 30 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए गाय का दूध तथा 100 रुपए भैंस के दूध को खरीदने का कार्य भी प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया जा रहा है। इससे जहां क्षेत्र के ग्रामीण लोगों का व्यवसाय तथा आर्थिकी को बल मिलेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात जो हमारी सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में कही गई है। इसे हम प्रथम चरण में मापदंडों के आधार पर चरणबद्ध तरीके से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे मॉडल स्कूल को प्राथमिकता के आधार पर खोलने की बात कही है। इस योजना से हम जरोल में डे मॉडल स्कूल को प्राथमिकता के आधार पर खोलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में हम पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इस कड़ी में हम सुन्नी डैम प्रोजेक्ट के अधिकारियों से बैठक कर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बसंतपुर से लुहरी सड़क को चौड़ा करना भी मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बसंतपुर से लुहरी सड़क को प्राथमिकता के आधार पर चौड़ा किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत शिमला ग्रामीण में 65 किलोमीटर सड़कों के निर्माण हेतु 100 रुपअ करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला गोलपटग्या के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस दौरान पूर्व विधायक सोहन लाल तथा प्रदेश कार्यकारिणी कांग्रेस कमेटी के सचिव नीम चंद वर्मा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरिकृष्ण हिमराल, चंद्रशेखर शर्मा, एनएससी सुन्नी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पंचायत समिति बसंतपुर के उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, जिला परिषद मेंबर चुन्नी लाल एवं रीना कुमारी तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।