Spread the love
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए हम सब को प्रयास करने चाहिए। वे शनिवार देर सांय बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन रामपुर द्वारा तीन दिवसीय फाग मेले के उपलक्ष पर आयोजित बुशहर कार्निवल-2023 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बोल रहे थे।
अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका प्रदेश के निर्माण और विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्य भूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं‌ आने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यहां की संस्कृति और मेलों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगो को किए गए वादों के प्रति वचनबद्ध है जिसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कार्निवल के आयोजकों के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस‌ मौके पर कहा कि इस क्षेत्र के लोगों‌ को किए गए हर वादे को पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टिककर खमाडी सड़क निर्माण का किया गया वादा हम पूर्ण करने जा रहे हैं। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दत्तनगर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 60 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है जिससे क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में विकास कार्यों में गति प्रदान की जाएंगी।
विधायक नंदलाल ने उप मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य लोगों का रामपुर बुशहर पधारने पर स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार विक्की चौहान के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन ने कार्यक्रम में समां बांधा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल सोनी, बीडीसी चेयरमैन आशीष कैथ, उपमंडलाधिकारी रामपुर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *