Spread the love
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, कुल्लू में पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता नेकरम शर्मा ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने किया और छात्रों को आमंत्रित अतिथि से परिचित कराया। नेकराम शर्मा ने छात्रों को विद्यालय के सभागार में संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को मिश्रित खेती के उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मोटे अनाज (मिलेट) के उपयोग और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। सभी छत्रों ने उनके सम्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और मोटे अनाज को भोजन के रूप में उपयोग करने हेतु छात्र प्रेरित हुए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नेकराम शर्मा का आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा के साथ साथ राजकुमार शर्मा, आर.पी. शर्मा, नीना शर्मा, रिंकू सिंह, राजेश ठाकुर, रीता वर्मा, ऋषिराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *