सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे लम्बित पड़े ऋण मामलों सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समय पर निपटाएं। कृतिका कुलहरी यहां ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित ज़िला सलाहकार समीति की 170वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज को दिए गए लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें।
उपायुक्त ने कहा कि गत 3 वर्षों में कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवश्यक है और यदि बैंक समय पर ऋण प्रदान करें तो स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है। बैठक के दौरान उन्होंने वार्षिक ऋण योजना 2023-24 का विधिवत शुभारंभ भी किया।

भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी ज़िला अधिकारी भरत राज आनंद ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने कहा कि दिसंबर, 2022 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत पात्र 628 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जबकि आगामी वित्त वर्ष में 715 पात्र लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विभाग डाॅ. सीमा कंसल, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक आर के बाली, डीडीएम नाबार्ड अशोक चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।