Spread the love
रिकांगपिओ। वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) अधिकारी तोरुल एस रवीश ने उपायुक्त किन्नौर के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रोबेशन के दौरान तोरुल एस रवीश जिला सोलन में सहायक आयुक्त रही। इसके बाद उपमंडल दण्डाधिकारी अंब जिला ऊना तथा अतिरिक्त उपायुक्त जिला बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालने से पहले वह विशेष सचिव हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभाल रही थी।
हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाली तोरुल एस रवीश जिला किन्नौर की चौथी महिला उपायुक्त हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा सोलन और चंडीगढ़ में हासिल की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *