Spread the love

पांवटा साहिब। भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने जिला सिरमौर की कार्यकारणी बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, डाटा प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम के एक सत्र को संबोधित किया। कर्ण नंदा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रत्याशी बलदेव तोमर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप और नारायण सिंह का यह अवसर प्रधान करने के लिए धन्यवाद किया।

इस सत्र में जिला सिरमौर के सभी पदाधिकारी एवं नहान, शिलाई, रेणुका, पच्छाद और पांवटा साहिब मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।
करण नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हमारे संगठन की ताकत बूथ कर है, अगर बूथ मजबूत होता है तो चुनावी रण में पार्टी को सर्वाधिक बल प्राप्त होता है।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बूथ स्तर पर सुनती है और आज की बैठक में मन की बात को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। किस प्रकार से बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
जल्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वें एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है और इसको राष्ट्र स्तर पर लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता में अद्भुत जोश है। देश की जनता से इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा जोड़ते हैं और जिस प्रकार वह पूरे भारत को एक माला में इस सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम के माध्यम से वह परोते हैं वह इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक चर्चा का विषय है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही बूथ स्तर पर भाजपा के सभी सांसदों का प्रवास रहने वाला है। बूथ-बूथ और घर-घर जाकर सभी सांसद जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत देश के बजट के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसदों के प्रवास भाजपा को सभी विधानसभा क्षेत्रों में और बूथ पर नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *