शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात चार आईएएस, चार आईपीएस और आठ एचएएस अफसरों के तबादले किए। सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत कई अफसर इधर-उधर किए। जारी तबादला आदेशों के मुताबिक पहली बटालियन जुन्गा के कमांडेंट संजीव कुमार गांधी को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला लगाया गया है, जबकि इस पद पर तैनात डॉ. मोनिका को जुन्गा बटालियन में कमांडेंट लगाया गया है। वहीं
कुल्लू के एसपी से डीआईजी पदोन्नत हुए गुरदेव चंद को टीटीआर शिमला में नियुक्ति दी गई है। इनके स्थान पर साक्षी वर्मा को एसपी कुल्लू लगाया गया है। साक्षी वर्मा नियुक्ति का इंतजार कर रही थीं।
उधर, सरकार ने आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह ब्रसकोन विशेष सचिव लोक निर्माण लगाया है। वहीं, निवेदिता नेगी को एडीसी मंडी, महेंद्र पाल गुर्जर को एडीसी ऊना लगाया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस सी.पाल रासू को सचिव सहकारिता का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इस बीच, सरकार ने एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. मदन कुमार को सरदार वल्लभ भाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी का रजिस्ट्रार लगाया है। सरकार ने जगन ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग, डॉ. बिक्रम सिंह को संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास के पद पर तैनाती दी है। डॉ. बिक्रम सिंह के पास संयुक्त निदेशक बागवानी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। सरकार ने विवेक महाजन को एसडीएम अंब, अनिल कुमार भारद्वाज एसडीएम चंबा और मुकेश शर्मा एसडीएम ठियोग लगाया है। इस संबंध में अलग- अलग अधिसूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं।
