शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने भी हिस्सा लिया है । खाची ने तीन जनवरी से लेकर सात जनवरी तक इस यात्रा में हिस्सा लिया।

इस दौरान खाची ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और फिर हरियाणा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से हिमाचल के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
