Spread the love
धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुलदीप सिंह पठानिया 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। विधानसभा सत्र के पहले दिन कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उपस्थित थी।
कुलदीप पठानिया ने विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपा। इनके नामांकन के तीन सैट भरे गए। पहले सेट के प्रस्तावक सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। दूसरे सेट में समर्थक और अनुमोदक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और धनीराम शांडिल शामिल थे। वहीं, तीसरे सेट के अनुमोदक और प्रस्तावक हर्षवर्धन चौहान और विपिन परमार थे।
नामांकन के मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक साथ उपस्थित होकर नामांकन पत्र दाखिल करने से कुलदीप पठानिया का निर्विरोध चुना जाना तय है। अलबत्ता विधानसभा उपाध्यक्ष कौन होंगे, इस पर अभी संशय है और न ही फिलहाल उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई है। कुलदीप सिंह पठानिया 1985, 1993, 2003, 2007 और अब 2022 में विधायक चुने गए हैं। वह 1993 और 2003 में निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *