Spread the love
शिमला। प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में शांता राजटा,शशि ठाकुर,कविता कवंर,बृंदा सिंह,सत्या,उमा वर्मा,उमा मुदियाल, कृष्णा,बबली,हीरा दासी,नेहा,उर्मिला,कुसम ने इस शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने व अभद्र भाषा बोलने के लिये कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
बाद में महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला और इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *