Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चुनावों से पूर्व लोगों से जो भी वादे किए हैं, वह सब पूरे किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार बनने के बाद अपने पहली पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए नरेश चौहान ने अपनी इस नियुक्ति के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के पद पर एक ऐसा पार्टी कार्यकर्ता बैठा है जो संगठन के ग्रास रूट से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो मान सम्मान उन्हें दिया है वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का है और इसके लिये वह सदैव उनके आभारी रहंगे।
नरेश चौहान ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार अंबुजा व एसीसी सीमेंट फैक्टरियों की तालाबंदी को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामले को जल्द सुलझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कंपनियों से जुड़े लोगों के हितों से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो-तीन दिनों में समस्या का हल हो जाएगा।
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत से प्रदेश के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 21 दिसम्बर को मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *