Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बुधवार को भी कोरोना संक्रमण के 32 मामले आए। इनमें से बिलासपुर जिले में 11 आए हैं। वहीं, सोलन जिले में 9, कुल्लू में 6, चंबा में तीन, ऊना दो और सिरमौर में एक मामला आया है। इस प्रकार राज्य में कोरोना के कुल 1341 मामले आए हैं। इनमें से 866 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में कुल एक्टिव केस 351 हैं। पिछले 24 घंटे में 28 मरीज ठीक भी हुए हैं। 
बिलासपुर में संक्रमित पाए गए 10 लोग बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में होम क्वारंटीन थे। ये बिहार से 4 जुलाई लौटे हैं और यहां काम करने आए हैं। इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, एक युवक घुमारवीं का भी भी पाजिटिव आया है। उधर, चंबा जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। नोएडा से लौटी सलूणी क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती और पांच साल की बच्ची कोरोना संक्रमित निकली हैं। वहीं, पटका में लुधियाना लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित सिहुंता में संस्थागत क्वारंटीन था। संक्रमित को वीरवार सुबह कोविड केयर सेंटर चंबा शिफ्ट किया जाएगा। ऊना जिले में भी दो पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें केरल से लौटे अंब के 28 वर्षीय व्यक्ति और दुबई से लौटे महतपुर के 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, कुल्लू जिले में 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति चार जुलाई को सूडान से दिल्ली और दिल्ली से घर पहुंचा था। यह होम क्वारंटीन था। इसके बाद रात को और पांच लोग वहां कोरोना पाजिटिव पाए गए। सोलन जिले में कोरोना संक्रमण के 9 मामले आए हैं। सिरमौर जिले के नाहन में 23 साल की गर्भवती महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *