Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी और विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हैलीकॉप्टर उड़ानों से संबंधित पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि इस बारे में उनकी चिंता अब दिखी है और इसके लिए उनका हम आभार जताते हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि अगर पांच वर्ष पहले उनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भला होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हैलीकॉप्टर का कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही स्थित रहा। इसके विपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हैलीकॉप्टर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट है और फिजूलखर्ची कम करने तथा मितव्ययता को लेकर सरकार उपयुक्त कदम उठा रही है।
चौहान ने कहा कि सरकार के गठन को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और जयराम ठाकुर अभी संयम रखें और इंतजार करें, तभी उन्हें सुखविन्दर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व एवं कर्मठ कार्यशैली देखने को मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *