शिमला। हिमाचल सरकार ने किन्नौर जिला के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक का तबादला किया है। तबादले के बाद आबिद हुसैन सादिक को सरकार ने शिमला में वन विभाग के विशेष सचिव का दायित्व सौंपा है। उनके स्थान पर पूह में एडीएम का कार्यभार संभाल रहे सुरिंद्र सिंह राठौर को सरकार को किन्नौर के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
