Spread the love
ऊना। नेहरू युवा केंद्र उन्नाव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से झरेड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वह समाज सेवा में बढ़ के आगे आएं तथा देश की प्रगति में अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र उन्ना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा जिला उन्नाव में कार्यरत 248 युवा मंडलों द्वारा किए जा रहे स्वैच्छिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र का महत्वपूर्ण आधार है, जिसे सही मार्गदर्शन द्वारा समाज सेवा में संलग्न किया जा सकता है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण प्रदूषण महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य शिक्षा गर्भपात भ्रूण हत्या जल संरक्षण जल स्रोतों की सफाई रक्तदान आदि विषयों में युवाओं की सहभागिता तथा स्वैच्छिक सेवा की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं के स्वयंसेवी प्रयासों तथा युवाओं में अनुशासन स्वयं के महत्व को भी उजागर किया गया। कार्यक्रम में अंबुजा संस्थान के प्रधानाचार्य सत्येंद्र, प्रभजोत, निशा उपाध्याय, गुरप्रीत एवं नेहरू युवा केंद्र के रतन चंद तथा विभिन्न युवा मंडलों एवं अंबुजा संस्थान के 132 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *