Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रिकार्ड मतदान हुआ है। रिकार्ड मतदान से तय है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों ने मतदान किया है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में इस बार 75.6 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। अभी पोस्टल बैलेट इसमें जुड़ना बाकी है। 2 फीसदी पोस्टल बैलेट्स रिसीव होने के बाद प्रतिशतता बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा मतदान को सरकार के खिलाफ जनता का रोष है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी भी है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में 8 दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बनेगी। चौहान ने कहा कि पिछले 5 साल से सरकार की नीतियों से जनता परेशान थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, किसानों बागवानों की बहुत सारी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की दस गारंटी पर विश्वास किया हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी गारंटी लागू की जाएगी। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि रामपुर में भी कुछ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। चुनाव आयोग ने उस पर कार्रवाई भी की है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के लिए काफी समय बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *