Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मौसम ने भी अपना पूरा साथ दिया है। शनिवार को प्रदेशभर में सभी जगह मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही। इससे लोगों ने वोट डालने के साथ-साथ खिली धूप का भी आनंद उठाया। बता दें कि दो दिन पहले प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। इसे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया और बर्फबारी के कारण प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम चल रहा है।
उधर, बर्फबारी के कारण प्रदेश के 3 स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। केलांंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कुमकुमसेरी में यह सबसे कम -4.6 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जमाव बिंदु से नीचे चल रहे तापमान के बीच भी यहां पर लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है।
20 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
प्रदेश के 20 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुंदरनगर का 4.8 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का 3.8, धर्मशाल का 12.2, ऊना का 8.2, नाहन‌ का 13.7, पालमपुर का 6.5, सोलन का 4.5, मनाली का 1.8, मंडी का 5.6, हमीरपुर का 6.4, चंबा का 6.2, नारकंडा का 3.2, कोटखाई का 3.9 और रिकांगपिओ का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन के समय खिल रही धूप के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है।
रविवार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी
प्रदेश विधानसभा चुनाव में मौसम साफ रहने के बाद रविवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तूफान चलने का येेलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बर्फ गिरने की भी संभावना जताई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *