Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस के 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महामंत्री धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, छोटा शिमला टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन के सदस्य राकेश चौहान, इनटक शिमला के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर, चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मांडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर ,संदीप सामटा और रवि ने भाजपा का दामन थाम।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा में इन सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *