रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग अधिकारियों को ई.वी.एम/वी.वी.पैट मशीनों का दूसरा व्यावाहरिक प्रशिक्षण सामान्य पर्यावेक्षक तरूण राठी की अध्यक्षता में प्रदान किया गया।
यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा (ना.) डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि खेल मैदान रिकांगपिओ में 400 पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव करवाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अन्य पोलिंग पार्टियों को खेल मैदान रिकांग पिओ में 05 नवम्बर, 2022 को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
