कुल्लू। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने स्वीप अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ज़िला की छलाल पंचायत के दूरदराज गांव रशोल में लोगों के साथ चुनाव संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं को 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मताधिकार करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना अति आवश्यक है, तथा लोक तन्त्र में एक एक मत का बहुत ही महत्व है हमारे एक मत से एक अच्छी सरकार का गठन होता है उन्होंने कहा कि यह पांच वर्ष में आने वाला यह पर्व हमें एक अच्छी सरकार चुनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से बिना किसी प्रलोभन बेहकाबे या दबाब में न आकर मतदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हमारे एक एक मत द्वारा चुना गया नेता क्षेत्र के बिकास में अहम भूमिका निभता है। और यही अवसर होता है जब हम अपने पसंद के उम्मीदवार को चुन कर सरकार भेज सकते हैं। उन्होने सभी मतदाताओ से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
इस दौरान ज़िला निर्वाचन विभाग के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया किया गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बहुत पसंद किया तथा विश्वास दिलाया कि वे 12 नवम्बर को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रशोल स्थित मतदान केन्द्र जिले का।सबसे दुरस्थ मतदान केंद्र है जहां लगभग 9 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर पहुंचना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जब उपायुक्त को अपने बीच पाया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि ज़िले के इत्तिहास में पहली बार उनके गांव में कोई उपायुक्त आये हैं।
लोग इतने भावुक हो गए कि वे अपनी समस्याओं तक को उपायुक्त से समक्ष नहीं रख पाए। उनका कहना था कि उपायुक्त स्वयं हमारी समस्याओं से अवगत हो गए हैं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह गांव भी ज़िले के अन्य गांवों की तरह विकास में कदम से कदम मिलाकर चलेगा।
इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी ने उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी का दूरदराज गांव रशोल में चुनाव संवाद मे शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि स्वीप के माध्यम से ज़िले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने लिए इस तरह के नुक्कड़ नाटक किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं तथा साईकल दौड़ व पैराग्लाइडिंग का आयोजन कर भी लोगों को मताधिकार के लिये प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी भून्तर, सेक्टर अधिकारी डॉ रमेश सहित स्वीप से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
