शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। ऊना जिले में 4, कांगड़ा में 3, सोलन में दो और सिरमौर व हमीरपुर जिले में एक-एक मामला कोरोना संक्रमण का आया है। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1182 पहुंच गई है। अब तक 895 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 23 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में अब 263 एक्टिव मामले हैं।
