Spread the love
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराईपर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व कीशुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञानका प्रकाश फैलाएगा तथा आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा।उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *