Spread the love

शिमला। भाजपा शिमला मंडल ने चुनाव के लिए अपना पार्टी कार्यालय माल रोड पर शुरू किया।
कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने किया‌। उन्होंने संजय सूद को चुनाव जीतने का आशीर्वाद भी दिया।
गणेश दत्त ने कहा कि भाजपा इस सीट पर जरूर जीतेगी और हम राज्य में मजबूत सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है और उनके भ्रष्टाचार के किस्से जगजाहिर है।
सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ और वहां पूजा अर्चना हुई।

इस मौके पर राजेश शारदा, विश्वेर नाथ, रमेश चोजड़, सत्या कौंडल, विजय शर्मा, अनीता सूद, अनिला सूद, पिंकी गोयल, मदन शर्मा, राजीव सूद, संजीव देष्टा, करण नंदा, राजीव दिप्टा, सुनील धर, किम्मी सूद, गौरव कश्यप, संजीव ठाकुर, रोहित, कवि खन्ना, संजीव पिंकू, राम कृष्ण दिप्टा भी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *