Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह राजनैतिक प्रतिशोध के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार को अपना निशाना बनाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार से जुड़े ट्रस्टों पर किसी भी प्रकार की जांच बिठाना इस सरकार का तानाशाही रवैया है। उनका यह आरोप भी है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर यह सब कर रही है।
राठौर ने कहा कि देश में गांधी परिवार की राष्ट्रप्रेम की एक अपनी पृष्ठभूमि है, जिसने आजादी की लड़ाई से लेकर देश की एकता और अंखडता को अपने प्राणों तक की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गांधी परिवार का ही नहीं, अपितु देशभक्तों व स्वंतत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से जुड़े जितने भी ट्रस्ट हैं वह देश के गरीब और असहाय परिवारों की सहायता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ये ट्रस्ट देश की सेवा के लिए बने हैं, जिसमें इस परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है।
राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अपना राजनैतिक हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका ग़ांधी के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी जांच करवा लें, उससे न तो गांधी परिवार और न ही कांग्रेस डरने वाली है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *