Spread the love
कांगड़ा। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने अपनी गृह पंचायत से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। रैत पंचायत में केवल सिंह पठानिया ने नुक्कड़ जनसभा कर समर्थन जुटाया और रैत पंचायत की जनता ने भी भरपूर समर्थन देते हुए स्वागत किया।
पठानिया ने कहा कि इस बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये मुझे शाहपुर हल्के की जनता का आशीर्वाद चाहिए, जिससे वह जनता की आशाओं पर खरा उतर सकें।
पठानिया ने एक मौका मांग कर जनता से कहा कि ने बताएंगे कि असली जनता के लिए विधायक होता क्या है। पठानिया ने कहा कि आपको मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह विधायक नहीं, बल्कि बेटा आपके घर-घर पहुंचकर विकास को गति देगा। जनता की जरूरत के हिसाब से विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा और मूलभूत सुविधाओं को घर-घर पहुंचाना आपके बेटे का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनका प्रथम कर्तव्य होगा। पानी, बिजली और सड़कों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पठानिसा ने कहा कि बस एक बार अपने बेटे को आशीर्वाद दे कर विधानसभा भेजें, बाकी शाहपुर हल्के की जनता की सेवा करना उनका पहला कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शाहपुर के विकास को ग्रहण लग चुका है। स्थानीय विधायिका एवं मंत्री शाहपुर हल्के की जनता की आशाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। आज शाहपुर हल्के की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। इस अवसर पर उप प्रधान सुरेश पटाकू, वार्ड सदस्य सुदर्शना देवी, एग्रीकल्चर रिटायर डायरेक्टर रमेश चंद, कैप्टन जगदीश चंद, वार्ड सदस्य कुसुम लता, जय राम पटाकू, रविन्द्र पटाकू, रधुवीर पटाकू, हेमराज, प्रकाश चंद, प्रेम चंद, देवी सिंह, सुरेश मेहरा वार्ड सदस्य, करतार चंद, राजीव, कुलदीप, रोशन लाल, महिंद्र सिंह, जागीर सिंह, सुरिंदर सिंह, गीतेश, अब्बू, अंकु, छोटू, सुधीर, विपुल पटाकू आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *