Spread the love
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के 14 अक्टूबर को सोलन में ठोडो मैदान में जनसभा करेंगी। इस जनसभा के जरिए प्रियंका गांधी राज्य में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस प्रस्तावित रैली को लेकर सभी पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने इस रैली के सफल आयोजन के लिये जिम्मदरियां तय कर दी हैं। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों पार्टी पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सभी सदस्यों, अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक के साथ-साथ कांग्रेस के सभी विभागों के प्रमुखों को अपने सभी पदाधिकारियों सहित इस रैली में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिये कहा है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि इससे पूर्व यह रैली 10 अक्टूबर को रखी गई थी, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी खराब मौसम के चलते अब इसे 14 अक्टूबर निर्धारित किया गया है।
किमटा ने इस संदर्भ में आज एक सर्कुलर जारी करते हुए इस रैली में पार्टी के सभी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से उन्हें अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने व अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें अधिक संख्या में इस रैली में लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेगी। किमटा ने सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली इस रैली की पूरी व्यवस्था का जायजा लेते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *