Spread the love

शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला में भी पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन महान विभूतियों को याद किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकता और सद्भावना की प्रतिज्ञा भी ली।

इस मौके पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महत्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया। उन्होंने सभी धर्मों, जाति और संप्रदाय के लोगों को एकजुट कर सत्य और अंहिसा के बल पर बड़े आंदोलन खड़े कर अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। महात्मा गांधी ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गंधी की शिक्षाएं और उनके बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। कांग्रेस उऩके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेती है। इसी तरह देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर जवान और किसानों की महत्ता बताई।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, विनीत गौतम, प्रदेश महासचिव अनिता वर्मा, सचिव भूपेंद्र कंवर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, उपाध्यक्ष प्रभा वर्मा, वृंदा सिंह, जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा ऊषा दिवांटा, ब्लाक कांग्रेस कसुपंटी के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी अरूण शर्मा के अलावा बलदेव ठाकुर, आचार्य मस्त‌ राम सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *