Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने राज्य में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हालात राजधानी शिमला में ही खस्ता हो चले हैं और सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री से लेकर आला अफसर रोज राजधानी की सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन इन्हें शहर की खस्ताहाल सड़कें और इन पर पड़े जानलेवा गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे।
यशवंत छाजटा ने कहा कि सड़कों को ठीक करने के लिए सरकारी महकमे कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा ओल्ड बस स्टैंड में पड़े गड्ढे बयां करते हैं। रोजाना सेंकड़ों बसें यहां से गुजरती हैं, लेकिन गड्डे भरने की जहमत नहीं उठाई जा रही। इसी तरह से राजधानी के जाखू, कनलोग, ढली चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़कों का यही हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री केवल मॉल रोड़ तक ही विकास करवाने सिमटे हुए हैं।
छाजटा ने कहा कि टारिंग और पैचवर्क करने की बजाय चंद गड्ढों में मिट्टी भरी जा रही है। ओल्ड बस स्टैंड पर पड़े गड्ढों में सिर्फ पत्थर भरे गए। खलीनी-टुटीकंडी सड़क पर एनएचएआई ने चंद गड्ढों को भरने में खानापूर्ति हुई। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद ढली चौक पर एनएचएआई ने कोई काम नहीं किया। इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को हर दिन दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *