Spread the love
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पश्चिम बंगाल के चार ट्रैकर लापता हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के ट्रैकर मलाणा स्थित अली रत्नी टिब्बा (5458 मीटर) से लापता बताए जा रहे हैं। दो सदस्य और एक रसोइया मलाणा वापस आ गए हैं। दोनों ने अपनी टीम के चार सदस्यों के लापता होने की जानकारी प्रशासन को दी है। उन्होंने प्रशासन को बताया कि अभिजीत बानिक (43), चिन्मय मंडल (43), दिबाश दास (37) और बिनाय दास (31) लापता हो गए हैं।
एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बतया की घटना की जानकारी मिलते ही अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण खेल संस्थान से सम्पर्क किया और रेस्‍क्‍यू टीम को मौके पर भेजा। उधर, संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि संस्थान का रेस्क्यू दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान का दल समस्त उपकरणों के साथ ट्रेकरों की तलाश को मलाणा स्थित 5458 मीटर ऊंचे अली रत्नी टिब्बा की ओर रवाना हो गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *