Spread the love
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24 अगस्त की सुबह कुल्लू पंहुच रहे हैं। वह कुल्लू के ढालपुर में प्रातः 11 बजे राज्य स्तरीय हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रगतिशील हिमाचल समारोहों के मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मुख्यमंत्री के प्रवास के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ढालपुर मैदान पहुंचने पर हिमाचल तब और अब थीम पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। वह इस अवसर पर पात्र महिला लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी वितरित करेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों की गृहिणी सुविधा योजना लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। समूचे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में एलईडी के माध्यम से लोग देख सकेंगे।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके उपरांत सांय 5.40 बजे मोहल स्थित स्माईल रिजार्ट में मुख्यमंत्री ‘एक शाम कुल्लू कर्मचारियों के नाम’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *