Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी‌ के महासचिव एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को मंडी जिले में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र बग्गी काशन का दौरा कर जान-माल का जायजा लिया। साथ ही इस‌ हादसे में मारे गए लोगो के परिजनों से‌ मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
विक्रमादित्य सिंह ने काशन में इस आपदा में मारे गए एक ही परिवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कहर है, जो कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इस पीड़ा को वह महसूस कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में शो या कुल और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों का पुर्नवास जल्द किया जाना चाहिए और इन्हें हर संभव आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *