Spread the love

बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण, सुधारीकरण तथा पुलों के निर्माण पर करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है। इससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं घर द्वार पर मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गांव के बुनियादी विकास का रास्ता निकल सके, इसलिए प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में हर गांव को सड़क से जोड़ने का अभियान चला रखा है। 

राजेंद्र गर्ग  गर्ग शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की पंचायत भपराल  में 3 लाख रुपए सामुदायिक शैड भपराल रिड़ी का उद्धघाटन करने के उपरांत लोगों की जनसमस्याएं सुनने के दौरान बोल रहे थे। गर्ग ने कहा कि गोविंद सागर झील पर भजवाणी पुल के निर्माण लिए 103 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए जा चुके हैं। इस पुल के बन जाने जिला बिलासपुर की 40 ग्राम पंचायतों के लोग  लाभान्वित होंगे। दधोल-भराड़ी-लदरौर सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य 82 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। उन्होंने बताया कि कुठेड़ा, तलवाडा, बाड़ा दा घाट सड़क का 10 करोड़ रुपए से अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। बाड़ा दा घाट से सलाओ सड़क को एक करोड़ 72 लाख रुपए से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव चलालडु के सड़क निर्माण पर 15 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया राजकीय उच्च पाठशाला भपराल में अतिरिक्त भवन के लिए 33 लाख 5 हजार रुपए की राशि स्वीकृति करवाई गई है। इस भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा बैडमिंटन कोर्ट के लिए 2 लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत करवाए हैं। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य उपकेंद्र भपराल के भवन के लिए 16 लाख 5 हजार रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं और इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए युवाओं को दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से घण्डालवीं में डिग्री कॉलेज की स्वीकृत करवाया गया है, जो  इस क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से यह अहसास करवाया है कि वह हर स्थिति में गरीब से गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार वर्षों के दौरान हिमाचल के चहुंमुखी विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं तथा आम लोगों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए लाभार्थी को 3 हजार रुपए प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर गर्ग ने स्थानीय लोगों की सभी मांगों को पूर्ण करने की घोषणा की तथा जिला परिषद सदस्य मदन धीमान ने अपनी निधि से बाबा भरथरी नाथ मंदिर में शौचालय बनाने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा जोरावर सिंह, जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, भाजपा मंडल घुमारवीं महामंत्री राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान भपराल प्रकाश ठाकुर, उप प्रधान पृथ्वीराज, मंदिर कमेटी प्रधान कैप्टन कश्मीर सिंह, मंदिर कमेटी उप प्रधान सूबेदार दिलवर सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिभा देवी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *