Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियासत में पांव जमाने के प्रयास में लगी आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को शिमला में पहली गारंटी जारी की। पार्टी के दो प्रमुख नेताओं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां‌ मीडिया से बातचीत कर अरविंद केजरीवाल की शिक्षा गारंटी को जारी किया।

इस दौरान भगवंत मान तथा मनीष सिसोदिया ने प्रदेश में बड़े बदलाव के लिए हिमाचल में आम आदमी पार्टी को मौका देने का आग्रह लोगों से किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हिमाचल में भी पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर ईमानदार सरकार की दरकार है। केजरीवाल की शिक्षा की गारंटी को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के हरेक बच्चे को निशुल्क व अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि उनके दल के सत्ता में आने की स्थिति में प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शानदार सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे।

इन नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर ही हिमाचल में भी निजी स्कूलों को भी मनमानी फीस नहीं बढ़ाने देंगे। प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी शिक्षकों को पक्का किया जाएगा और शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाएगा। हिमाचल के शिक्षक शिक्षण के अलावा और कोई कार्य नहीं करेंगे।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति को शिक्षकों ने सफल करके दिखाया है। आने वाले समय में हिमाचल की शिक्षा क्रांति को प्रदेश के शिक्षक सफल करके दिखाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *