Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने‌ कांग्रेस के दो विधायकों को तोड़कर अपने दल में शामिल कर लिया है। कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।
पवन काजल जिला परिषद के रास्ते राजनीति में राजनीति में आए थे। पहले वह निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया।
वहीं, लखविंद्र राणा नालागढ़ विधानसभा हलके में वीरभद्र परिवार के करीबी और पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़े बावा हरदीप सिंह से हमेशा टकराव में रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ये दोनों विधायक कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह के करीबी थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *