बिलासपुर। राजपुरा में 71 लाख रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन व जगातखाना में 92 लाख रूपये की लागत से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगाताखाना की सांईस लैब का उदघाटन करने के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास को नए आयाम देते हुए हर वर्ग के लिए अनेकों योजनाऐं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भानूपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाईन बिछने से गरीबों, किसानों, बागवानों और आम जनमानस को लाभ पंहुचेगा क्योंकि अब किराए से इसका किराया चार गुना कम होगा जिससे किसानों को ढुलाई और आने जाने वाले जन मानस को आर्थिकी तौर पर सुविधा उपलब्ध होगीं।
इस मौके पर आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार साल के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि श्री नैना देवी जी में मैडिकल ब्लाक, लाड़ाघाट में आईटीआई, चार पटवार सर्कल और जल शक्ति का डिविजन, विद्युत विभाग का सब डिविजन और 12 स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 3 वैटनरी पशु औषधालयों को भी स्तरोन्नत किया गया है तथा लोगों की बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंण्डलाध्यक्ष बाल कृष्ण ठाकुर, और लेख राम ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, महामंत्री रूप लाल व प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सत्या ठाकुर,जिला महामंत्री अंजना कौंण्डल, मिडिया प्रभारी सोनल शर्मा, एसढीएम सदर रामेश्वर दास, एसडीएम श्री नैना देवी जी राज कुमार ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
