Spread the love
शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण ने रविवार को जिला में कई स्थानों पर आजादी की गौरव यात्रा निकाली‌। इसके तहत शिमला जिले के रामपुर में जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विधायक नंद लाल, रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रामपुर बाजार में इस यात्रा का आयोजन किया।
उधर कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस ने अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल के नेतृत्व में चमयणा में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कसुम्पटी ब्लॉक के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने भी विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में आज़ादी की गौरव यात्रा निकाली और हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के नारे व देश भक्ति के गीत भी गाए गए। इस कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *