Spread the love
हमीरपुर। हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित युवा खेल उत्सव के कब्बडी व वॉलीबाल के मैचों का समापन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में किया । प्रेम कुमार धूमल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं का मानसिक व शारीरिक विकास होता है आज का समय खेलों का है हमारे देश के युवा कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलंपिक खेलों में मेडल जीत कर देश का नाम पूरे विश्व में कर रहे हैं और हमीरपुर के विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए सिल्वर मैडल जीत कर प्रदेश व देश ,का नाम रोशन किया । प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा की यह सराहनीय पहल है जिससे युवा फिट होगा और देश हिट होगा । हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है की हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के युवा खेल मंत्री हमारे जिले से हैं हमारे सांसद हैं और उनके नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है । नवीन शर्मा ने कहा कि इस युवा खेल उत्सव की थीम यूथ फिट हमीरपुर हिट थी जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना व खेलों में रुचि तैयार कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाना है तभी यह कार्यक्रम गांवों से शुरू किया गया हर गांव हर पंचायत के युवाओं ने इस खेल उत्सव में भाग लिया उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में हमीरपुर विधानसभा की 40 पंचायतों की 72 टीमों ने भाग लिया जिसमे कब्बडी व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाई गईं और यह टूर्नामेंट लगभग 40 दिन तक चला । कब्बडी का फाइनल मुकाबला ऊखली व हमीरपुर के बीच हुआ जिसमें हमीरपुर की टीम विजेता रही विजेता टीम को 31 हज़ार नक़द पुरस्कार दे कर व उप – विजेता टीम को 21 हज़ार नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया उसी तरह वॉलीबाल का फाइनल मैच नाल्टी और खगल टीम के बीच खेला गया जिसमें नाल्टी टीम विजेता रही और खगल टीम उपविजेता रही इसमें भी विजेता टीम को 31 हज़ार व उपविजेता टीम को 21 हज़ार दे कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर , पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर , भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा , भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री , नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास , उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ,पार्षद डिम्पल बाला , विनय, डॉ सुशील , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय रिंटू , कमलेश कुमार , धर्मेंद्र शर्मा , तेज प्रकाश चोपड़ा , कमलेश परमार , त्रिलोक डडवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *